agazbharat

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसरो के तीसरे चन्द्र मिशन, चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल, साफ्ट लैंडिंग पर देश व प्रदेशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दिया है.

इस गौरवशाली अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा है कि इस ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि से देश का मस्तक ऊंचा हुआ है.

मौर्या ने देशवासियों को गौरवान्वित कराने के लिए सभी वैज्ञानिकों तथा इस मिशन से जुड़ी संपूर्ण टीम का आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन भी किया है.

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि यह हम सबके के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अवसर है. चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत ने नया इतिहास रच है जो नये भारत का सूर्योदय है.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. मिशन की सफलता से विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नये मार्ग प्रशस्त होंगे.

यह उपलब्धि महज विज्ञान, तकनीकी या दूसरे क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि ‘स्पेस इकॉनोमी’ के तौर पर भी देश को नए आयामों तक ले जाएगी.

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत को तीन बड़े फायदे होगे. पहला-स्पेस रेस में भारत बुहत आगे निकल जाएगा, दूसरा-इसरो पर दुनिया का भरोसा बढे़गा, साथ ही स्पेस सेक्टर में निवेश को लेकर भी फायदा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here