BY- THE FIRE TEAM
बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की 19 जनवरी को हो रही तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली भाजपा के लिए ताबूत का कील साबित होगी और चुनावों में क्षेत्रीय दल निर्णायक साबित होंगे।
ममता बनर्जी जी ने दावा करते हुए कहा की आम चुनावों में भाजपा को 225 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनावों के बाद क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे।’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘रैली भाजपा के ताबूत में कील साबित होगी… वे 125 सीटों से अधिक हासिल नहीं कर पाएंगे।’’
रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी दौरा किया।