pti/image

BY-THE FIRE TEAM


वीरों की धरती राजस्थान, के झुंझुनूं की रहने वालीं लेफ्टिनेंट किरण शेखावत को ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली देश की पहली महिला सैन्य अफसर के रूप में जाना जाता है।

किरण के हौंसले और उपलब्धियों को देखकर ऐसा कहा जाता है कि नेवी में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का 24 मार्च 2015 की रात को गोवा में डॉर्नियर निगरानी विमान एक्सीडेंट का शिकार हो गया था और इसी में वह शहीद हो गईं थी।

आपको बता दें कि किरण की शादी हरियाणा के मेवात के कुरथला गांव के विवेक सिंह छोकर से हुई। विवेक भी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं वहीं किरण के पिता विजेन्द्र सिंह शेखावत और ससुर श्रीचंद भी नौसेना से रिटायर्ड हैं।

किरण के बारे में एक खास बात ये भी है कि वर्ष 2015 में किरण ने गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर नौसेना की महिला टुकड़ी का नेतृत्व कर पूरे राजस्थान का नाम देश में रोशन किया था.

वर्तमान में किरण की सास सुनीता देवी गांव की सरपंच हैं जबकि जानकारी के अनुसार किरण की जेठानी राजश्री भी कोस्ट गार्ड में पायलट हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here