BY- THE FIRE TEAM


उत्तर प्रदेश के लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह कई गाड़ियां पलट गईं। गाड़ियों के काफिले का पीछा कर रहीं दूसरी गाड़ी से बचने के चक्कर में कई गाड़िया पलट गईं।

रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह जो कांग्रेस विधायक हैं अपने काफिले के साथ रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करने जा रही थीं। अवधेश सिंह दिनेश सिंह के भाई हैं जो रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, काफिले का पीछा कर रहीं गाड़ियों में से अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें अदिति सिंह घायल हो गयी। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

यह घटना बछरांवा के पास हुई जिससे टोल प्लाजा ओर फ्लाईओवर पर बवाल भी हुआ। गाड़ियों के पलटने से यातायात भी बाधित हुआ है। वही अदिति सिंह के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पीछा कर रही गाड़ियों से अदिति सिंह पर फायरिंग करी गयी है।

अदिति सिंह रायबरेली के बाहुबली ओर निर्दलीय विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश सिंह की खराब तबियत की वजह से वे राजनीति में आईं। 29 वर्षीय विधायक अदिति सिंह प्रियंका गांधी की करीबी भी हैं।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here