BYTHE FIRE TEAM

फ़िल्मी दुनिया में महान बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान काफी दिनों से अपनी बीमारी को लेकर घबराये हुए नज़र आ रहे हैं| लंदन के जाने माने डॉक्टरों ने इरफ़ान खान को बहुत ही खतरनाक कैंसर का रोगी बताया है| इरफ़ान खान का बहुत दिनों से लंदन में इलाज चल रहा है| इरफ़ान ने फिलहाल में मीडिया असोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान, इरफ़ान खान का भयानक चौंका देने वाला बयान सामने आया है|

इरफ़ान खान ने मीडिया को दिया बयान

इरफ़ान खान ने बड़ी ही भावुकता से कहा की मुझे बहुत ही गंभीर बीमारी है,और में कुछ दिनों में मरने वाला हूँ| ऐसा लिखवा कर अपने गले में टांग लूं| उनका यह दर्द भरा वयान सुनकर उनके उनके साथ काम करने वाले साथी और उनके फेंस सभी उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं|

वर्तमान में चल रही कैंसर की स्थिति के बारे में इरफ़ान ने कहा की मुझे इतना भयंकर कैंसर है| जिसमे कीमोथेरपी के छह सेशन किये जाते हैं| जिसमे मेरे चार सेशन किये जा चुके हैं, हलाकि तीसरे सेशन से ही मुझे आराम महसूस हो रहा है| अभी दो सेशन और शेष बचे हुए हैं|

पूरे छह सेशन होने के बाद पूरा रिजल्ट सामने आएगा और हम देख पाएंगे की हमारी आगे की क्या स्थति जारी रहेगी| वैसे तो किसी भी इंसान मरने का कोई पता नहीं है, मेरे दिमाग में मेरी बीमारी के चलते काफी बाते ध्यान में आती हैं|

उन्होंने यह भी कहा की कभी मुझे ऐसा लगता है की मेरी मेरी जिन्दगी मुझे जीने का दूसरा मौका दे रही है| तो कभी ऐसा लगने लगता है की हो सकता है में कल की सुबह भी न देख पाऊं| फिर उन्होंने कहा की मेरी जिन्दगी का असली रूप आप सभी के सामने है|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here