agazbharat

गोरखपुर: मिली जानकारी के मुताबिक PRSS को मजबूत करने तथा विचारधारा को धार देने के उद्देश्य से शाखा के पनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन

भोजनावकाश के समय संघ के प्रेम कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव एवं संचालन मंडल मंत्री सुमित कुमार बोस ने किया.

इस कार्यक्रम में PRSS पेंशनर्स समिति के भरत सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख डीoकेo चक्रवर्ती, महामंत्री बजरंगी दुबे, मुख्यालय मंडल संरक्षक वाल्मीकि शर्मा,

केन्द्रीय कार्यालय मंत्री कामेश्वर दुबे, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अभय सिंह, अजीत शाही आदि उपस्थित रहे. बताते चलें कि शाखा का पुनर्गठन कार्यक्रम

चुनाव अधिकारी एवं मंडल संरक्षक वाल्मीकि शर्मा द्वारा संपन्न किया गया. इसमें शाखा अध्यक्ष गौतम शाह, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश,

उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राय, शाखा मंत्री मुन्ना कुमार जायसवाल, सहायक शाखा मंत्री अजय कुमार, संगठन मंत्री त्रिपुरारी, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बनाए गए.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख डीके चक्रवर्ती ने बताया कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ एकमात्र संगठन है जो व्यक्ति नहीं संस्था के नाम पर कार्य करते हुए भारत माता की जय बोलता है. 

महामंत्री बजरंगी दुबे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करके सभी शुभकामनाएं दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here