photo (news18)

10 अगस्त से शुरू हुई लगातार बारिश ने केरल का बुरा हाल कर दिया है। राज्य 100 सालों की सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। इसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं और लाखों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। राज्य के लिए लोग बड़े स्तर पर पैसे इकट्ठा कर दान दे रहे हैं इसके साथ ही साथ राहत सामग्री पैक कर केरल भेज रहे हैं। इन्हीं लोगों में एक ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा भी शामिल हैं।

इन्होंने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दस हजार रुपये दान किए। जिस हिसाब से Paytm का कारोबार है और जिस तरह की भयानक प्रलय केरल में आई हुई है, उसको देखते हुए यह राशि बेहद ही कम है। यही कारण रहा कि शर्मा की दस हज़ार की मदद को लोगों ने बेहद मामूली बता कर उन पर निशाना साधा।

दरसल विजय शेखर ने शुक्रवार को एक स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए जानकारी दी की उन्होंने केरल के लोगों की मदद करने के लिए दस हजार रुपये दान किए हैं साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे Paytm ऐप के जरिए डोनेट करें। हालांकि आलोचना के बाद विजय शेखर शर्मा ने अपना ट्वीट हटा लिया।


खबरों के अनुसार बीते 48 घंटे में paytm के जरिए करीब 10 करोड रुपए इकट्ठा किए गए हैं। विजय शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने यह इसलिए किया ताकि और लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।

यह पहली बार नहीं हुआ है कि विजय शेखर शर्मा लोगों के आलोचना के शिकार हुए हैं। इससे पहले दिसंबर 2017 में जब सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को 501 रुपए दान करके ट्विटर पर इसे शेयर किया था तब भी लोगों ने उन पर निशाना साधा था। मामूली रकम दान करने के कारण अब लोग अरबपति विजय शेखर शर्मा की उदारता पर सवाल उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here