AGAZBHARAT

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जैसे ही पार्टी कार्यालय पर पहुंची तो पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्त्रियों ने उन्हेँ फूल-मालाओं से लाद दिया.

उन्होंने कहा कि-” प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है.

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी आंदोलन कर रही है और आगे भी करती रहेगी.”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आक्रोश को भाजपा झेल नहीं पाएगा, वर्ष 2022 में भाजपा का प्रदेश से सफाया हो जाएगा.

सपा नेत्री गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि-

“भाजपा सरकार में महंगाई से लोग परेशान हैं, डीजल-पेट्रोल ही नहीं रसोई गैस की महंगाई से जनता तबाह है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है.

लूट, हत्या और बलाल्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, भाजपा की सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है.”

भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को अपना बताकर खुद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं.

सपा नेत्री जूही सिंह ने कहा कि महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेल रही हैं. रसोई गैस के साथ ही हर सामान की कीमत इतनी अधिक हो गई कि किचेन का गणित गड़बड़ा  चुका है.

महिलाएं इस सरकार की नीतियों-रीतियों से परेशान और आक्रोशित हैं, महिलाओं का यही आक्रोश भाजपा सरकार पर भारी पड़ेगा. भाजपा की सरकार के सफाए में महिलाओं की अहम भूमिका होगी.

सपा नेत्री आगे-आगे पार्टी कार्यालय पर पहुंची और उनके ठीक पीछे पिकप पर लदी नाव भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने नाव को पिकप से नीचे उतारा जिस पर बैठकर सपा नेत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की.

एक सवाल पर कि वह नाव लेकर आई हैं तो उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर, वह वही कर रही हैं.

गोरखपुर महानगर में पानी भरा हुआ है, शहर के लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए नावों की जरूरत पड़ रही है.

शहर में भी बाढ़ जैसी स्थिति है, इसी को ध्यान में रखकर वह निकली हैं. वह यहां जहां-जहां भी जाएंगी नाव उनके साथ रहेगी.

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी बाढ़ में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. इस दौरान उन्होंने बहरामपुर निवासिनी छात्रा संध्या निषाद को साइकिल और आर्थिक मदद दीं.

उन्होंने कहा कि संध्या जैसी बेटी पर सबको गर्व है, सपा संध्या के साथ है, संध्या की पढ़ाई-लिखाई में सपा हर सम्भव मदद करेगी.

इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, राजमती निषाद,

विजय बहादुर यादव, अमरेंद्र निषाद, जफर अमीन डक्कू, फौजी विनोद यादव, कंचन श्रीवास्तव रूबी खातून आशा यादव पतासी देवी आदि मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here