AGAZBHARAT

‘तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन’ द्वारा देश, प्रदेश में बढ़ते मानवाधिकार हनन व निरंकुश भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए

संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि इसकी जड़ मानव अधिकारों के प्रति जन जागरूकता का अभाव है जिसके जिम्मेदार शासकीय-प्रशासकीय तंत्र हैं.

अब हमें आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य मानव अधिकारों की जन जागरूकता को व्यवहारिक धरातल पर स्थापित करने के

उद्देश्य से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए संगठन का विस्तार, विकास करना आवश्यकता बन चुकी है.

इस क्रम में संगठन के प्रदेश कैम्प कार्यालय दया सदन, तारामंडल गोरखपुर पर रात्रि 8:00 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक विशेष बैठक आहूत की गई

जिसमें विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय गोरखपुर के पर्यावरणविद डॉक्टर गोविंद पांडे,

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी नायक व चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर पी एन भट्ट एवम संगठन के अन्य पदाधिकारियों के मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए

सत्यव्रत जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रमाकांत पांडे उर्फ राजू को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष व

उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह को प्रदेश संयोजक, राहुल श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई.

इसके बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संरक्षक डॉ पीएन भट्ट के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पर्यावरण विद डॉक्टर गोविंद पांडे और शिक्षक नेता

डॉ जेपी नायक को संगठन का संरक्षक मनोनीत करने के साथ ही गोरखपुर महानगर में संगठन को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से शमशेर जमा खान को महानगर मंत्री बनाया गया.

कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई देते हुए मानवाधिकारों के राष्ट्रीय,

अंतरराष्ट्रीय परिकल्पनाओ के अनुरूप मानव अधिकार को धरातल पर आम जन मानस में सुलभ कराने की दिशा में अमिट योगदान स्थापित करने की शुभकामनाएं व्यक्त की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here