photo (@KofiAnnanFdn Aug 15)

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का आज दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे निधन हो गया। यह जानकारी कोफी अन्नान फाउंडेशन ने ट्वीट के माध्यम से दी। इस ट्वीट में बताया गया की कोफी अन्नान की मृत्यु स्विस की राजधानी बर्न में आज शनिवार को हो गई।

कोफी अन्नान 1997 से लेकर 2006 तक करीब 10 साल तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र में  महासचिव का पद संभालने वाले सातवें व्यक्ति थे। घाना में 8 अप्रैल 1938 में जन्मे कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी थे। अन्नान को सीरिया में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।

इनको 2001 में नोबेल का शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here